बीते 24 घंटे में कोरोना के करीब 49 हजार नए केस, एक्टिव मामले 6 लाख से नीचे

देश में कोरोना के कहर में थोड़ी कमी दिख रही है, हालांकि अब तक 80 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं, 1 लाख 21 हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है. शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry Of Health) की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 48 हजार 893 नए मामले सामने आए और इस दौरान 563 लोगों की मौत हो गई.

इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 80,88,851 पहुंच गया है वहीं, अब तक 1,21,090 लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में अभी फिलहाल एक्टिव मामलों में लगातार कमी आ रही है और यह 6 लाख से नीचे पहुंच गया है. देश में अभी कोरोना के 5,94,386 एक्टिव केस हैं. वहीं, 73,73,375 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. बीते 24 घंटे में 57,386 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *