मध्यप्रदेश उपचुनाव: 3 नवंबर को है मतदान…भाजपा-कांग्रेस के बीच है कांटे की टक्कर

मध्यप्रदेश में उपचुनाव वोटिंग को कुछ ही दिन बचे है. इससे पहले सागर जिले में चुनाव प्रचार का नायाब तरीका सामने आया है. सुर्खी सीट से भाजपा के गोविंद सिंह राजपूत के चुनाव प्रचार का एक वीडियो सामने आया है जिसमें बुंदेलखंड के लोकगीत और डांस के ठुमकों से चुनाव प्रचार किया जा रहा है. बता दें कि मध्यप्रदेश उपचुनाव के  सभी 28 सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होगी, वहीं, मतों की गिनती 10 नवंबर को होगी.

भाजपा-कांग्रेस के बीच है कांटे की टक्कर

इस उपचुनाव में कांग्रेस बीजेपी दोनों ने एड़ी-चोटी का दम लगा दिया है. दोनों पार्टी अपने-अपने तरीके से वोटरों को साधने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. 28 उपचुनाव क्षेत्रो में अनुसूचित जाति की 9 और अनुसूचित जनजाति की 2 सीट है. इसे लेकर उपचुनाव में SC,ST वोटों को साधने के लिए कांग्रेस-बीजेपी ने विशेष प्लान तैयार किया है. आगामी 31 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती को लेकर दोनों पार्टी दलित सीटों पर फोकस कर रही है.

दोनों दल के बड़े नेताओं ने संभाला है मोर्चा

उपचुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले से ही बीजेपी और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार शुरू कर दी है. बीजेपी की तरफ से ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान की जोड़ी मैदान में मोर्चा संभाले हुए हैं तो वहीं, कांग्रेस की तरफ से पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह मैदान में लोहा ले रहे हैं.

अब तक 3.66 करोड़ रुपये की नकदी जब्त हो चुकी है

मध्‍य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में अब तक 3.66 करोड़ रुपये की नकदी जब्त हो चुकी है. एक लाख लीटर से ज्यादा अवैध शराब भी बरामद की गई है, जिसका मूल्य 4.81 करोड़ रुपये बताया गया है. अभी तक नकदी, शराब, ड्रग्स, वाहन सहित अन्य सामग्री मिलाकर 19.45 करोड़ रुपये की सामग्रियां जब्त की जा चुकी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *