बॉडी को रखें हाईड्रेट- सर्दियों में स्किन काफी ड्राई होनमे लगती हैं ऐसे में होंठो का फटना या स्किन का फटना आम बात है. इसलिए, सर्दी में स्किन के मुताबिक लोशन के बजाए मॉइस्चेराइजर क्रीम का ज्यादा इस्तेमाल करें. शुष्क वातावरण में गर्म ड्रिंक्स के बजाए पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं. सर्दी के मौसम में डिहाइड्रेटेशन से बचने के लिए पानी की बोतल साथ रखें.
सनस्रकीन का करें इस्तेमाल- चाहे सर्दी हो या गर्मी सूर्य की किरणों दोनों ही मौसम में हानिकारण साबित हो सकती हैं. इसलिए, सर्द मौसम में प्राकृतिक एंटी ऑक्सीडेंट, अल्ट्रा फाइन टाइटेनियम डाइ ऑक्साइड समेत 30 एसपीएफ वाले असरदार और सुरक्षित सन स्क्रीन का इस्तेमाल करें.
कम समय के लिए नहाएं- कई लोगों की आदत होता हैं कि वह नहाते में काफी टाइम लगाते हैं. लेकिन आपको बता दें कि सर्दियों में आपके नहाने का समय केवल 5 से 10 मिनट का ही हो. इसके साथ ही नहाते समय ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें.
खूब पानी पीएं- गर्मी में तो हमें बहुत प्यास लगती है और हम पानी भी खूब पीते हैं लेकिन सर्दी में ऐसा नहीं होता. सर्दी में भी हमें भरपूर पानी पीना चाहिए. पानी त्वचा की नमी बनाए रखने के साथ शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकालने में भी मदद करता है.
