अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब के नाम को लेकर लोग लगातार विरोध कर रहे थे. हिंदूवादी संगठन भी अक्षय पर निशाना साध रहे थे. उनका कहना था कि इस तरह के नाम से लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं. लगातार ट्रोलिंग और विरोध के बाद फिल्म का नाम बदल दिया गया है
राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित इस फिल्म को गुरुवार को सेंसर सर्टिफिकेट के लिए भेजा गया था. जिसके बाद नाम बदलने का निर्णय लिया गया. अक्षय की ये फिल्म अब ‘लक्ष्मी’ के नाम से रिलीज होगी.
बता दें, ये फिल्म 9 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. फिल्म में कॉमेडी और डर दोनों का तड़का है. वीडियो की शुरूआत में अक्षय कहते हैं कि जिस मेरे सामने भूत आएगा वो चूड़ियां पहन लेंगे. फिल्म में अक्षय के अपोजिट कियारा आडवाणी हैं.
अक्षय की यह फिल्म सुपर हिट तमिल हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘मुनी 2 : कंचना’ की रीमेक है जो राघव के इर्द-गिर्द घूमती है. राघव एक बहुत ही डरपोक किस्म का आदमी है जिस पर एक ट्रांसजेंडर महिला का भूत सवार हो जाता है. राघव के माध्यम से उस ट्रांसजेंडर औरत की आत्मा उन लोगों से बदला लेती है जिन्होंने जीते-जी उसकी जिंदगी तबाह कर दी थी. फिल्म में कियारा आडवाणी भी अक्षय संग नजर आएंगी.
