प्रदेश में 2 साल में बढ़े अफीम, गांजा जैसे अवैध व्यापार, कार्रवाई करे सीएम….रमन सिंह

पेंड्रा:  जेसीसीजे विधायक धरमजीत सिंह ने क्वींस क्लब का मुद्दा सदन में उठाया था। इसके बाद से सियासी गलियारों में भी इस मुद्दे को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसी बीच क्वींस क्लब के मामले को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। रमन सिंह ने कहा है कि सीएम को बार-बार क्यों खुद को याद दिलाना पड़ रहा है कि छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार है।

रमन सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि सीएम भूपेश बघेल को बार-बार क्यों खुद को यह याद दिलाना पड़ रहा है कि छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार है। 2 साल में प्रदेश में जुआ-सट्टा, शराब, अफीम, गांजा जैसे तमाम अवैध व्यापार बढ़े हैं। सीएम भूपेश बघेल इन पर भी अंकुश लगाने की कार्रवाई करें। क्वीन्स क्लब में बोल रहे हैं तो कार्रवाई भी करें

वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को पुलिस को ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आज राजधानी रायपुर से मेराज खान नाम के पैडलर को गिरफ्तार किया है। जबकि मुंबई गई राजधानी पुलिस की टीम ने नाइजीरियन मूल के एक शातिर ड्रग पैडलर गिरफ्तार किया है। उसे अब रायपुर लाया गया है।

पुलिस के मुताबिक शातिर पैडलर मेराज राजधानी समेत दुर्ग में ड्रग सप्लाई करने का काम करता था। वहीं पूर्व में पकड़े गए आशीष जोशी और नीकिता पांचाल से भी आरोपी के संबंध है। पुलिस ने निशानदेही के रूप में आरोपी के पास से 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। खमतराई थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस आरोपी को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *