नहीं होंगे सांस्कृतिक कोई भी कार्यक्रम….पहली बार एक दिन का होगा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव

रायपुर। कोरोना काल के चलते छत्तीसगढ़ में राज्य स्थापना दिवस एक दिन ही मनाया जाएगा। एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के दिन मुख्यमंत्री निवास में राज्य अलंकरण और पुलिस जवानों की शौर्य पदक सम्मान समारोह का वर्चुअल आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी वर्चुअल शामिल होंगे। कार्यक्रम में मंत्रिमंडल के सभी सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। बताया गया कि राज्य अलंकरण के लिए विभागों ने फाइनल सूची बना ली है जो बहुत जल्द सरकार द्वारा घोषित की जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से राज्योत्सव को वृहद रूप से मनाया जाता रहा है। 3 से लेकर 10 दिन तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था। पहली बार ऐसा होगा राज्योत्सव के दौरान कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा।

संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि कोरोना के चलते राज्योत्सव कार्यक्रम वृहद रूप में नहीं मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दिन किसानों को न्याय योजना की तीसरी किस्त 15 सौ करोड़ रुपया का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। वहीं रायपुर में 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा। संभव है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस दिन किसानों के लिए कोई बड़ी सौगात देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *