रात में वेब-सीरीज देख रहा था 18 साल का लड़का, बि‍ल्‍डिंग गिरते देख बचा ली 75 लोगों की जान

मुंबई की एक उपनगरीय बस्‍ती में बीते बुधवार-गुरुवार (29th अक्‍टूबर) की रात को जब एक बिल्डिंग गिर रही थी, तब एक लड़के की सर्तकता और सूझबूझ से 75 लोगों की जान बच गई.

मुंबई की उपनगरीय बस्‍ती डोम्‍बिवली में एक दो मंजिला बिल्‍डिंग गिरी तब 18 साल का कुनाल रात में साढ़े तीन से चार बजे के बीच वेबसीरीज देख रहा था. उसने तभी देखा कि उसके फ्लैट के किचन का एक हिस्‍सा गिर रहा है. यह देखते ही उसने बिल्डिंग में रह रहे लोगों को अलर्ट कर दिया. इससे सभी 75 लोग बिल्डिंग से बाहर आ गए और उनकी जान बच गई.

दरअसल, कुनाल ने जैसे ही कुछ पड़ोसियों को सतर्क किया तो अन्‍य लोग भी दूसरे के दरवाजों को धक्‍का देकर सतर्क कर देते और लोग जल्‍द से जल्‍द बिल्डिंग से बाहर आते गए. जब तक आधी बिल्डिंग गिरी, सभी लोग सुरक्ष‍ित होकर बाहर निकल आए

डोम्‍बिवली में इस दो मंजिला बिल्डिंग में 18 परिवार रहते थे. यह बिल्डिंग कोपार गाव के चारुभामा म्‍हात्रे स्‍कूल परिसर में स्थित है. यह 42 साल पुरानी बिल्डिंग है. लोगों ने बताया कि बिल्डिंग के गिरने के दौरान सभी लोग जाग सके और बचने में कामयाब रहे. इस भवन का आधा हिस्‍सा अचानक रात में ढह गया. यह इलाका कल्‍याण डोम्‍बिवली महानगर निगम Kalyan Dombivli Municipal Corporation के अतंर्गत आता है. KDMC के फायरब्रिगेड की टीम ने बाद में यहां अभियान चलाया था.

बता दें कि इससे पहले 21 सितंबर को भिवंडी में एक बिल्डिंग ढहने से 38 लोगों की मौत हो गई थी और 25 लोग घायल हो गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *