शादी के बंधन में बंधीं काजल अग्रवाल, देखें दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीर

सिंघम फिल्म से सभी का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल शादी के बंधन में बंध गई हैं. उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड गौतम किचलू संग शादी मुंबई के होटल में शादी रचाई. कोरोना की वजह से उनकी शादी में बहुत कम लोग शामिल हुए. केवल घरवालों की मौजूदगी में ये शादी हुई.

काजल और गौतम की वरमाला की फोटो सामने आ गई है. दोनों की इस ड्रीम वेडिंग की लंबे समय से चर्चा थी. अब दोनों ने अपनी नई जर्नी शुरू कर दी है.

दुल्हन के जोड़े में काजल बेहद सुंदर लग रही हैं. उन्होंने शादी के लिए रेड कलर के लहंगे को चुना. माथा पट्टी, कमरबंद और हैवी नेकलेस उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं.

वहीं गौतम की बात की जाए तो वो व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आए. दोनों की वरमाला का रंग भी व्हाइट है. दोनों साथ में मेड फॉर इच अदर लग  रहे हैं.

उनके वेडिंग वेन्यू की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल है. वेडिंग वेन्यू की सजावट भी सफेद फूलों से की गई है. सब कुछ बहुत क्लासी लुक दे रहा है.

बता दें कि काजल की शादी से पहले संगीत सेरेमनी हुई. काजल के संगीत, मेहंदी रस्म की तस्वीरें फैंस के बीच खूब पसंद की गई थीं. काजल की शादी के बाद उनकी वेडिंग फोटो वायरल हो गई है.

काजल के पति गौतम किचलू की बात करें तो वो एक एंटरप्रेन्योर और डिस्सर्न लिव‍िंग डिलजाइन शॉप के फाउंडर और एक इंटीर‍ियर डिजाइनर हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *