बिलासपुर। शहरी बस्तियों में स्वास्थ्य सुविधा को देखते हुए अब लोगों के घरों तक अस्पताल पहुंच रहा है। इसके लिए सोमवार को पहली बार मोबाइल हेल्थ यूनिट चिंगराजपारा के लक्ष्मी चौक पर पहुंची। इस मोबाइल यूनिट में हेल्थ चेकअप और दवाइयों के वितरण के साथ ही लैबोरेटरी की सुविधा है। इससे ब्लड और यूरीन की जांच मौके पर ही होगी। बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के लिए ऐसी 4 मेडिसिन यूनिट की शुरुआत की गई है। इसका संचालक साईंराम टेक्नो सॉल्यूशन कंपनी कर रही है। मोबाइल यूनिट प्रत्येक सोमवार से शनिवार तक स्लम क्षेत्रों में सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक सेवाएं देगी। चिगराजपारा में कैंप का शुभारंभ मेयर श्री रामशरण यादव , निगम सभापति श्री शेख नजरुद्दीन व नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पांडे ने किया। इसके साथ ही मोबाइल यूनिट मंगल भवन वार्ड नंबर 21, बघवापारा, और गणेश नगर में भी पहंची। जहां लोगो की जांच और इलाज की गई। इस दौरान महापौर श्री रामशरण यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रविवार को राज्योत्सव के अवसर पर इस योजना का शुभारंभ किया था।
राज्य सरकार की इस पहल से अब अस्पताल घर तक पहुंच गया है। और मौके पर ही मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। मोबाइल हेल्थ यूनिट में बनाई गई लैबोरेटरी में बीपी, शुगर, ब्लड और यूरिन की जांच होगी। गाड़ियों में इलाज की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। मॉनिटरिग के सीसीटीवी, प्रोजेक्टर और साउंड सिस्टम लगाए गए हैं। महापौर श्री रामशरण यादव ने इस दौरान अपनी बीपी और प्लस जांच भी कराई साथ ही कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को स्लम एरिया में फ्री में इलाज पहुंचाने के लिए और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने के कोशिश की जा रही है। उनके साथ निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन श्री राजेश शुक्ला, एमआईसी सदस्य श्री बजरंग बंजारे,श्री सुधीर गुप्ता,अनुपम तिवारी, प्रवीण शर्मा, डॉ ओंकार शर्मा, व पार्षद रामप्रकाश साहू ,पार्षद अब्दुल इब्राहिम खान,पार्षद श्रीमति सीमा धृतेश, द्बारा वार्ड क्रमांक 46, वार्ड क्रमांक 54, वार्ड क्रमांक 21, वार्ड क्रमांक 65 के पार्षद, दिलीप कक्कड़, विकास सिह ठाकुर, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।
