लॉकडाउन की दूरियों के कारण बढ़ रही है रिश्तों में कड़वाहट, अपनाएं ये टिप्स

पुरानी कहावत है किसी भी रिश्ते की डोर दो हाथों में बंधी होती है. एक तरफ से हल्की सी भी ढील दी जाए तो रिश्ता खराब हो सकता है या टूट सकता है. लॉकडाउन (Lockdown) के वक्त में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप का कुछ ऐसा ही हाल है. कभी गुस्से में तो कभी प्यार में रिश्तों में छोटी सी गलती तकरार की वजह बन रही है. जिसके कारण छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा हो रहा है. कई बार तो कलप्स एक छोटे से झगड़े को भी भूल नहीं पाते हैं और रिश्तों में कड़वाहट घुल जाती है. लॉकडाउन के बीच अगर आप भी कुछ ऐसा ही महसूस कर रहे हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ खास टिप्स, जिन्हें फॉलो करके आप उलझे हुए रिश्तों को सुलझा सकते हैं.

गलतफहमी करें दूर

किसी भी रिश्ते में लड़ाई और झगड़ा एक छोटी सी गलतफहमी के कारण शुरू होता है. छोटी सी गलतफहमी के कारण पार्टनर का मूड खराब हो सकता है, वो बिना वजह आपसे लड़ सकता है, गुस्सा कर सकता है. ऐसे में आपको सही समय का इंतजार करना है और पार्टनर का मूड ठीक करने के बाद ही गलतफहमी का पता लगाना है. अगर आप अपने पार्टनर की बात को ध्यान से सुनते और समझते हैं तो बड़ी से बड़ी गलतफहमी दूर हो सकती है.

बातें करना न छोड़े
अक्सर जब छोटी बातों पर लड़ाई होती है तो न्यू कपल्स एक-दूसरे से बात करना छोड़ देते हैं. किसी भी स्थिति में पार्टनर से बात करना छोड़ना गलत है. किसी भी कंडिशन में अगर आपको ऐसा लग रहा है कि रिश्ता अब बिगड़ने की हालत में आ गया है तो भी पार्टनर से बात करना न छोड़े. लॉकडाउन के कारण लोग घरों में कैद हैं. लगातार 24 घंटे घर में रहने के कारण भी लोगों का स्वभाव चिड़चिड़ा हो रहा है. ऐसे में एक पार्टनर होने के नाते आपको उन्हें खुशमिजाज रखने, प्यारी बातें करने और उनकी प्रॉब्लम को समझने की जरूरत है. हो सकता है जो आपका पार्टनर आपसे शेयर चाहता हो वो किसी और से न कर पाएं. इस स्थिति में बात करना बिल्कुल भी बंद न करें.

गलती न भी तो माफी मांग लें…

वो कहते हैं न माफी मांग लेने से कोई छोटा या बड़ा नहीं हो जाता है और जब बात एक रिश्ते को बचाने की है तो माफी मांगने में कोई बुराई नहीं है. अक्सर देखा जाता है कि गलती हो या न हो पार्टनर सॉरी बोलने को तैयार नहीं होता है. ऐसे में झगड़ा बढ़ता है और रिश्तों में कड़वाहट घुलती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *