महिलाओं में उम्र के साथ बढ़ती है शारीरिक संबंध की चाहत

महिलाओं में यों लक्षण को लेकर किए गए एक ताजा सर्वेक्षण में हुए खुलासे ने उस आम धारणा को उलट दिया, जिसमें माना जाता रहा है कि बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं में सेक्स के प्रति अरुचि पैदा होने लगती है.

इस सर्वेक्षण में खुलासा किया गया है कि आम धारणा के उल बढती उम्र के साथ महिलाओ में सेक्स की इच्छा बढ़ने लगती है और वे यौन क्रिया को अधिक मजेदार बनाना चाहती हैं.

यह सर्वेक्षण न्यूयॉर्क की विपणन सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ‘लिप्पे टेलर’ ने वेबसाइट ‘हेल्दीवुमेन डॉट ऑर्ग’ के साथ संयुक्त रूप से किया.

१८ वर्ष के बाद के 1,000 महिलाओं के बीच किए गए सर्वेक्षण में 54 फीसदी प्रतिभागियों ने माना कि बढ़ती उम्र के साथ सेक्स का आनंद बढ़ने लगता है.

इस सर्वेक्षण में सबसे दिलचस्प पहलू यह निकलकर आया कि 45 से 55 वर्ष के आयुवर्ग के बीच की महिलायेसेक्स को लेकर सर्वाधिक प्रयोग धर्मी  पाई गईं.

मिलेनियम मेडिकल ग्रुप से संबद्ध चिकित्सकों में मिशिगन की नर्स प्रैक्टिशनर नैंसी बर्मन ने कहा, ‘महिलाएं जैसे-जैसे उम्रदराज होती जाती हैं और अपने पति या साथी के साथ उनकी नजदीकी बढ़ती जाती है, तो उन्हें सेक्स में ज्यादा मजा आने लगता है, साथ ही वे उसे अधिक मजेदार बनाने पर भी ध्यान देने लगती हैं.’

सर्वेक्षण में 28 फीसदी महिला प्रतिभागियों ने स्वीकार किया कि वे एक सप्ताह में दो बार से लेकर सात बार तक सेक्स करती हैं.

लिप्पे टेलर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मौरीन लिप्पे ने कहा कि सर्वेक्षण के मुताबिक इस उम्र में चूंकि

महिलाओ को अपने साथी के साथ वक्त गुजारने का अधिक समय मिलता है, ऐसे में यह समय उनके लिए अपनी सेक्स अभिरुचियों को सार्थक करने और अपने साथी के साथ अपने रिश्तों को पुनर्जीवित करने के लिए सबसे मुफीद होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *