आज बिहार दौरे पर CM भूपेश बघेल……

रायपुर । छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज बिहार दौरे पर रहेंगे । बिहार में सात नवंबर को अंतिम चरण का मतदान होगा, CM भूपेश बघेल बिहार में अंतिम चरण के मतदान के पहले कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में 2 दिनों तक बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिहार के कड़वा में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। आज दोपहर 12 बजे CM भूपेश बघेल बिहार के लिए रवाना होंगे।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में आज यानि 3 नवम्बर को 94 सीटों पर मतदान हो रहा है। पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। अंतिम चरण का मतदान सात नवंबर को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *