18 वर्ष बाद षड्यंत्रकारियों से आजाद होने का समय , CM भूपेश बघेल ने मरवाही की जनता से की मतदान की अपील

रायपुर। मरवाही विधानसभा सीट के लिए वोटिंग शुरु हो गई है। आज सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हुई। वहीं CM भूपेश बघेल मरवाही की जनता से विधानसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर मतदान की अपील की है।

CM ने ट्वीट कर मतदान करने की अपील की है। CM ने ट्वीट में लिखा गढ़बो नवा मरवाही-नवा छत्तीसगढ़, वहीं CM भूपेश बघेल ने मरवाही की जनता से कहा कि 18 वर्ष बाद षडयंत्रकारियों से आजाद होने का समय आ गया है।

मेरे प्यारे मरवाही वासियों!

आज का दिन आपके लिए बीते 18 वर्षों से पर्दे के पीछे छिपकर षड्यंत्रकारियों द्वारा आपको नियंत्रित करने के प्रयासों से आजाद होने का समय है।

घरों से निकलिए, नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के संकल्प यज्ञ में अपनी वोट रूपी आहुति दीजिये।

गढ़बो नवा मरवाही-नवा छत्तीसगढ़

बता दें कि मरवाही के चुनाव मैदान में 8 प्रत्याशी की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। BJP से डॉ गंभीर सिंह और कांग्रेस से डॉ केके ध्रुव के बीच मुख्य मुकाबला है।

286 मतदान केंद्रों में 126 संवेदनशील और 4 बूथ अतिसंवेदनशील बनाए गए हैं। मरवाही में कुल 1 लाख 91 हजार 4 मतदाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *