बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग अब से कुछ देर में शुरू होने वाली है. राज्य के कुल 17 जिलों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते कई राजनीतिज्ञों के भाग्य का फैसला करेंगे. आज कुल 94 विधानसभी सीटों के लिए मतदान किया जाएगा. इस चरण में करीब 2.85 करोड़ मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 1500 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. आज जिन लोगों की किस्मत का फैसला जनता करेगी उनमें सबसे बड़ा नाम आरजेडी नेता और पार्टी की तरफ से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव होंगे.
Bihar : दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, डिप्टी सीएम सुशील मोदी और लोजपा प्रमुख चिराग ने सुबह-सुबह डाला वोट
