प्रधान आरक्षक नें प्रेम विवाह कर….प्रेमिका से हड़पे 55 लाख रुपए,फिर निकाल दिया घर से

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक हेड कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर विधवा महिला को अपने जाल में फंसाया। फिर मंदिर में ले जाकर शादी की। बाद में पता चला कि आरोपी हेडकांस्टेबल पहले से शादीशुदा है। उसने महिला के 55 लाख रुपए भी हड़प लिए। तोरवा थाना क्षेत्र का मामला, महिला ने डीजीपी से की हेड कांस्टेबल की शिकायत | जानकारी के मुताबिक, तोरवा क्षेत्र निवासी 40 वर्षीया विधवा महिला की पहचान हिर्री थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल संजय श्रीवास्तव से हुई थी। आरोप है कि संजय ने महिला को बताया कि उसका पत्नी से तलाक हो चुका है और वह उससे शादी करना चाहता है। महिला उसके झांसे में आ गई और फिर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनने लगे। इस बीच रतनपुर के महामाया मंदिर में शादी भी कर ली।

महिला का आरोप है कि हेड कांस्टेबल उसी के पैसे से शिरडी, मुंबई और गोवा भी घूमने गया। साथ ही उसके 55 लाख रुपए भी हड़प लिए। इसके बाद रिश्ता खत्म कर लिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का यह भी आरोप है कि इस मामले की कई बार पुलिस अधिकारियों से शिकायत की पर कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने डीजीपी डीएम अवस्थी से शिकायत की है।
पीड़िता का कहना है कि उसने संजय की बेटी जो मेडिकल की पढ़ाई करने चीन जाने वाली थी उसे पढ़ाई के लिए एक मोटी रकम भी दी थी।

पीड़िता ने बताया कि उसने अपने पैसों से संजय के पुराने मकान को तोड़कर नया मकान बनवाया जिसमें भी एक बड़ी रकम खर्च हुई।

उसने संजय को गाड़ी खरीदने के लिए भी रुपये मुहैया करवाया।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसके पास रुपए खत्म हो गए तब संजय उसे धमकाते हुए यह कहकर छोड़ गया कि अब तू तो मेरे किसी काम की नहीं है। यदि कहीं शिकायत करती है तो मैं तुझे जान से मार दूंगा।

पीड़िता का कहना है कि संजय के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण लंबित है ऐसे में उसे किसी भी थाने में पदस्थापना नहीं दिया जाना चाहिए और उसने डीजीपी के एक आदेश का हवाला भी दिया है जिसमें लिखा है कि अपराधिक प्रकरण का सामना कर रहे निरीक्षक, उप निरीक्षक को तत्काल थानों से हटाया जाए।

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने के साथ ही पुलिस के उच्च अधिकारियों से भी की है। बावजूद इसके कोई कार्यवाही नहीं होता देख इस मामले की शिकायत राज्य महिला आयोग से की है और अपराधिक प्रकरण दर्ज करनें के लिए कोर्ट में परिवाद भी दायर की है।

पीड़ित महिला ने कोर्ट में शपथ पत्र देकर बताया है कि उनके पास संजय को दी गई राशि व बैंक स्टेटमेंट के साथ पूरे साक्ष्य मौजूद हैं।उनके साथ कि गई धोखाधड़ी व प्रताड़ना की भी रिकार्डिंग है,जिसमें उनकी पहली पत्नी नें भी संजय के कृत्यों को स्वीकार किया है।महिला नें संजय के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *