फेस्टिव सीजन में बाजार से ना लाएं मिठाई, घर पर बनाएं टेस्टी काजू बर्फी, ये है रेसिपी

नई दिल्ली: दिवाली का त्योहार आने में कुछ ही दिन बाकी हैं. ऐसे में सभी लोग अपने घर की साफ सफाई में काफी व्यस्त हैं. इस साल दिवाली का पर्व 14 नवंबर यानी शनिवार को मनाया जाएगा. दिवाली में लोग घरों में रोशनी करते हैं और रंगोली बनाते हैं. साथ ही इस दिन घर में लक्ष्मी पूजन किया जाता है. इस दिन लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं. ऐसे में कोरोना के इस समय में मार्केट से मिठाई लाना फायदेमंद साबित नहीं होता ऐसे में आप घर पर रहकर ही मिठाई बना सकते हैं. आज हम आपको एक बेहद ही आसान मिठाई की रेसिपी बताने जा रहे हैं. आज हम आपको काजू बर्फी जिसे काजू कतली के नाम से भी जाना जाता है कि आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं

सामग्री
पिसा हुआ काजू- 250 ग्राम
चीनी- 5 बड़े चम्मच
केसर

विधि
– एक कड़ाही में पानी में चीनी के साथ केसर मिलाकर डाल दें.
– पानी को तब तक चलाएं जब तक केसर और शुगर फ्री चीनी घुल न जाए. आप चाहे तो महक के लिए इलायची भी डाल सकती हैं.
-मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें पिसा हुआ काजू डालें. ध्यान रहे कि काजू का पेस्ट डालते समय इसे करछी से चलाते रहें.
– इनमें गुठलियां नहीं पड़नी चाहिए. अब आंच को धीमा कर पकाएं.
-जब ये गाढ़ा हो जाए तो गैस से उतारकर ठंडा होने के लिए रख दें.
-मिश्रण जब पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो एक थाली में घी लगाकर एक जैसा फैला दें. ताकि ये जम जाए.
-जब ये अच्छे से जम जाए तो चाकू की सहायता से अपने मनचाहे आकार में काट लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *