ग्रेपफ्रूट को लोग चकोतरा के नाम से भी जानते हैं, ये खाने में खट्टा और मिठा होता है और आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. दरअसल इसमें विटामिन, आयरन, विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और मिनरल के गुण पाए जाते हैं. जो हमारे स्वास्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इतना ही नहीं इसमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम पाई जाती है, जिस वजह से आपको इसका सेवन करना चाहिए ताकि आप स्वस्थ रहें.
अगर आप अपने हार्ट को हल्दी रखना चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट में जरुर शामिल करें, ये आपके वजन घटाने में भी बहुत मदद करता है. दरअसल ग्रेपफ्रूट में इंसुलिन की मात्रा कम करने की भी शक्ति होती है. साथ ही इसका सेवन करने से काफी देर तक भरा-भरा महसूस करेंगे. ग्रेपफ्रूट का जूस पीने से थकान, बुखार, मलेरिया, मधुमेह, कब्ज, अपच जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है. तो चलिए जानते हैं कि आखिर इसके सेवन से आपको कितने सारे फायदे हो सकते हैं.
ग्रेपफ्रूट जूस पीने के फायदेः
1. हार्ट
ग्रेपफ्रूट जूस का अगर आप सेवन करते हैं तो इससे आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी हद तक कम हो जाता है और साथ ही ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का काम करता है, जिससे आपकी हार्ट की समस्या से बचाने का काम कर सकते हैं.
2. इम्यूनिटी
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए ग्रेपफ्रूट का जूस पीना लाभदायक माना जाता है. ग्रेपफ्रूट में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं. जो आपके शरीर को विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया और वायरस से बचाने में मदद कर सकते हैं.
3.एनर्जी
अगर आपको थकान हो रही है तो ऐसे में आपको ग्रेपफ्रूट जूस का सेवन करना चाहिए क्योंकि ये बहुत फायदेमंद माना जाता है. दरअसल ग्रेपफ्रूट का जूस पीने से ऊर्जा के स्तर को तेजी से बढ़ावा जा सकता है. ये जूस पीने में बहुत स्वादिष्ट होता है.
4. कब्ज
अगर आपको कब्ज या एसिडिटी की समस्या है. तो आप नाश्ते में ग्रेपफ्रूट का जूस पी सकते हैं. ग्रेपफ्रूट में विटामिन सी और पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है. जो हेल्थ के लिए लाभदायक माने जाते हैं. ये जूस पाचन और कब्ज की समस्या में राहत देने का काम कर सकता है.
