चेन्नई: चेन्नई एयरपोर्ट (Chennai Airport) कस्टम अधिकारियों ने रविवार को कहा कि उन्होंने शनिवार और रविवार को 1.31 किलोग्राम सोने का पेस्ट जब्त कर 6 लोगों गिरफ्तार कर लिया गया है. अधिकारियों के अनुसार, सोने की कीमत बाजार में 70.7 लाख रुपये है.
चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के कस्टम आयुक्त ने अपने बयान में कहा कि मोहम्मद आसिफ इंडिया एक्सप्रेस से और मोहम्मद शरीफ इंडिगो फ्लाइट से हवाईअड्डे पर उतरे थे. कस्टम ने अपने बयान में कहा, शक के आधार पर आसिफ की तलाशी ली गई, जिसके बाद उसके जेब से 140 ग्राम वजन के सोने के पेस्ट वाले दो पैकेट बरामद किए गए. वहीं शरीफ के मलाशय से 419 ग्राम के सोने के पेस्ट जब्त किए गए
इसी बीच, शनिवार तड़के चार यात्रियों शाऊल हमीद, सैयद अजमेर हाजा, नैना मोहम्मद और जिगतेश को शक के आधार पर एयरपोर्ट पर रोका गया. तलाशी के दौरान इनके पास से 800 ग्राम सोना जब्त किया गया. सीमा शुल्क 1962 अधिनियम के तहत बरामद सोने के पेस्ट को जब्त कर लिया गया है.
