पीएम मोदी ने गिनाए नोटबंदी के फायदे, बोले- कालाधन कम करने में मिली मदद

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के चार साल पूरे होने पर रविवार को इसके तीन प्रमुख फायदे गिनाए. प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी को देश के लिए फायदेमंद बताते हुए कहा कि इससे कालाधन को कम करने में काफी मदद मिली. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, डिमोनेटाइजेशन ने काले धन को कम करने, कर अनुपालन, औपचारिकता बढ़ाने और पारदर्शिता को बढ़ावा देने में मदद की है. ये नतीजे राष्ट्रीय प्रगति के लिए बहुत फायदेमंद रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी से हुए फायदों के आंकड़ों की भी जानकारी दी. जिसके मुताबिक, नोटबंदी के कारण दस लाख से अधिक कैश जमा करने वाले वे तीन लाख लोग चिह्न्ति हुए जो आइटी रिटर्न नहीं फाइल करते थे.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर 2016 की रात आठ बजे नोटबंदी का ऐलान किया था. इस दौरान उन्होंने पांच सौ और एक हजार रुपये के नोटों को बंद करने की घोषणा की थी. बाद में सरकार ने पांच सौ और दो हजार के नए नोट जारी किए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *