क्या कह रहे हैं आज आपकी राशि के चमकते सितारे, आइए देखते हैं राशिफल

मेष- आज पहले से सुधार की स्थिति हैं। आज आप नायक-नायिका की भांति चमकने लगेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य और प्रेम पर ध्‍यान रखें। आज व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे आप।

वृषभ- आज थोड़ा कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी, भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि सम्‍भव है। आज स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं।

मिथुन- आज आप घोर पराक्रमी बने रहेंगे। यह पराक्रम सफलता की ओर ले जाएगा। इसके अलावा व्‍यवसायिक स्थिति अच्‍छी होगी। भाइयों और मित्रों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम मध्‍यम, व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं।

कर्क- आज आर्थिक और व्‍यापारिक रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य सुधार में है। आज प्रेम और व्‍यापार थोड़ा जोखिम भरा है और रुपए-पैसे का आवक बना हुआ है। कोई समस्‍या नहीं है।

सिंह- आज एक सकारात्‍मकता आई है ऊर्जा का संचार हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा मध्‍यम है। आज प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे आप।

कन्‍या- आज खर्च को लेकर परेशान हैं। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य,प्रेम अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चल रहे हैं। आज बस खर्च पर थोड़ा नियंत्रण करना है।

तुला- आज आर्थिक मामले सुलझेंगे और रुपए-पैसे का आवक बनेगा। कुछ नया आर्थिक स्रोत भी बनेगा। आज स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार सही चल रहा है।

वृश्चिक- आज शासन सत्‍ता पक्ष के करीब आएंगे और राजनीतिक और व्‍यवसायिक लाभ होगा। आज स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है लेकिन प्रेम और व्‍यापार आपका सही चल रहा है।

धनु- आज भाग्‍यवश कोई काम होगा और रोजी रोजगार में आगे बढ़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम मध्‍यम से बेहतर की ओर है। आज व्‍यवसायिक स्थिति आपकी अच्‍छी है।

मकर- आज चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आज समय थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य,प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलते रहेंगे।

कुंभ- आज जीवनसाथी का सानिध्‍य‍ मिलेगा और रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। आज छुट्टी सा महसूस करेंगे और रंगीन बने रहेंगे।

मीन- आज आपके विरोधी परास्‍त होंगे। रुका काम चल पड़ेगा। आज स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा खराब रहेगा लेकिन कोई बड़ी समस्‍या नहीं होगी। प्रेम और व्‍यापार सही चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *