नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कृषि, पर्यटन और बुनियादी ढांचे से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में बताया कि इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 614 करोड़ रुपये है.
पीएम मोदी ने रविवार को ट्वीट करके कहा, ‘‘वाराणसी की विकास यात्रा में कल एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने वाला है. सुबह 10.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलांन्यास करूंगा. इनमें कृषि एवं पर्यटन के साथ बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी अन्य परिेयोजनाएं भी शामिल हैं.’
पीएमओ ने बयान में बताया कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान इन परियोजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री हवाईअड्डे पर बने दो एयरोब्रिज का उद्घाटन भी करेंगे
जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जायेगा, उनमें सारनाथ लाइट एंड साउंड शो, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर का उन्नयन, सीवरेज संबंधित कार्य, गायों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए बुनियादी ढांचागत सुविधाओं का प्रबंध, बहुउद्देशीय बीज भंडार गृह, 100 मीट्रिक टन कृषि उपज क्षमता वाले गोदाम, आईपीडीएस चरण-2, संपूर्णानंद स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिये एक आवास, वाराणसी शहर के स्मार्ट लाइटिंग कार्य, 105 आंगनवाड़ी केंद्र और 102 गौ आश्रय केंद्र शामिल हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दशाश्वमेध घाट और खिड़किया घाट का पुनर्विकास, पीएसी पुलिस बल के लिए बैरक, काशी के कुछ वाडरें का पुनर्विकास, बनिया बाग में पार्क के पुनर्विकास के साथ पार्किं ग सुविधा, गिरिजा देवी संस्कृत शंकुल में बहुउद्देश्यीय हॉल के उन्नयन सहित शहर में सड़कों की मरम्मत और पर्यटन स्थलों के विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे.
