बहाने से 3 बच्चियों को ले गया युवक… 8 साल की मासूम से छेड़छाड़…मामला दर्ज

खरसिया / खरसिया थाना क्षेत्र में एक आठ साल की बच्ची से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी युवक नाबालिग को मछली दिखाने के बहाने तालाब की ओर लेकर गया था। आरोपी अचानक नाबालिग से छेड़खानी करने लगा। मासूम के साथ उसकी बड़ी बहन और एक अन्य नाबालिग थी। छेड़खानी होती देख बड़ी बहन मासूम को लेकर घर आ गई।खरसिया थाने में शनिवार को पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज किया, रविवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।जानकारी के अनुसार 3 नाबालिग अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी मनी राम यादव 33 साल पिता जगतराम यादव पहुंचा और नाबालिगों को मछली दिखाने के बहाने तालाब की ओर ले गया। जब तीनों मछली देखने पहुंचीं तो आरोपी एक नाबालिग को किनारे की ओर ले गया और छेड़छाड़ करने लगा। नाबालिग जब रोने लगी तो उसकी बहन और दूसरी बच्ची उसे छुड़ाकर घर ले गए। घर आकर उन्होंने परिजन से घटना बताई।जानकारी के बाद परिवार वालों ने सलाह मशविरा कर शनिवार शाम खरसिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।रिपोर्ट पर खरसिया पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 354, 354-ख और 8,12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

नाबालिग से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी के विरूद्ध छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *