रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने मेडिकल बुलेटिन (Medical Bulletin) जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। आज 1375 मामलों की पुष्टि हुई है।वहीं, आज 2093 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है और 13 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है। मिले कुल 1375 मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 200937 हो गई है। प्रदेश में 2447 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ में 1375 नए कोरोना पॉजिटिव,13 मौत, राज्य में आंकड़ा 2 लाख पार
