कौन हैं अर्नब गोस्वामी को अरेस्ट करने वाले सचिन…..इनके नाम दर्ज हैं 63 एनकाउंटर

रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami ) पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा है इसी कारण वे न्यायिक हिरासत में हैं। 4 नवंबर की सुबह मुंबई पुलिस ने अर्नब को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था। मुंबई पुलिस ने खास तैयारी करके अर्नब को गिरफ्तार किया था। आपको बता दें कि इस केस में पुलिस टीम को लीड करने वाले एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वझे (Sachin Waze)। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कौन हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वझे-

सचिन वझे ने साल 1990 में बतौर सब इंस्पेक्टर मुंबई पुलिस फोर्स जॉइन की थी। सचिन वझे के नाम 63 एनकाउंटर दर्ज हैं। सचिन वझे करीब 13 साल बाद 6 जून, 2020 को दोबारा से पुलिस फोर्स में लौटे हैं। 2007 में उन्होंने मुंबई पुलिस से इस्तीफा दे दिया था।ये वही सचिन वझे हैं जिन्होंने छोटा राजन और दाऊद इब्राहिम के कई गुर्गों का एनकाउंटर किया है। तब उस समय उनके बॉस हुआ करते थे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा। इसी केस में सचिन वझे सहित 14 पुलिसकर्मियों को साल 2004 में सस्पेंड कर दिया गया था।

इन सभी पर 2002 घाटकोपर ब्लास्ट के आरोपी ख्वाजा यूनिस के कस्टोडियल डेथ का आरोप लगा था। जब इनका सस्पेंशन खत्म नहीं हुआ तो उसी से नाराज होकर इन्होने 2007 में पुलिस फोर्स से इस्तीफा दे दिया। 2007 को मुंबई पुलिस की नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने 2008 में शिवसेना का दामन थाम लिया। लेकिन कोरोना वायरस से फैली महामारी के कारण 2020 में सचिन वझे फिर से पुलिस फोर्स में वापस लौट आए हैं। जिसके बाद उन्होंने अर्नब गोस्वामी को हिरासत में लेकर एक बार फिर से सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *