रायपुर : आरंग विकासखंड के 10 गांवो में विभिन्न विकास कार्यो के लिए 50 लाख मंजूर

मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की पहल पर मिली स्वीकृति
सामुदायिक भवन, शेड और रंगमंच का होगा निर्माण

रायपुर, 10 नवम्बर 2020

नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की विशेष पहल पर आरंग विकासखंड के विभिन्न गांवो में विकास कार्यो के लिए 50 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इनमें समुदायिक भवन निर्माण, शेड एवं आहाता निर्माण, रंगमंच और अतिरिक्त कक्ष निर्माण सहित अनेक विकास कार्याें के लिए स्वीकृति मिली है। क्षेत्रवासियों ने इन कार्यों की स्वीकृति पर खुशी जाहिर करते हुए स्थानीय विधायक और केबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं राज्य सरकार के प्रति आभार जताया है।
आरंग विकासखंड के ग्राम पलौद में चन्द्राकर समाज सामुदायिक भवन में शेड निर्माण के लिए 6 लाख रुपये, ग्राम नवागांव खुटेरी मुस्लिम समाज सामुदायिक भवन में आहता निर्माण के लिए 3 लाख रुपये , भैसा में कबीर कुटी सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, परसकोल में सामुदायिक भवन में आहता निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, सकरी में कोसरिया यादव समाज मोहल्ला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये और आरंग विकास खंड के ही ग्राम सेमरिया (नरदहा) में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6.50 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इसी प्रकार ग्राम अमेरी के आत्मानंद विद्यापीठ में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, ग्राम पिरदा के राम चौक में रंगमंच निर्माण के  लिए 3 लाख रुपये, सिवनी में शेड एवं आहता निर्माण में 5 लाख रुपये और ग्राम कुरुद (कुटेला) में आदिवासी मुहल्ला सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6.50 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *