सूरजपुर : घर से ही मनाई जायेगी छठ पूजा, कोरोना महामारी के मद्देनजर कलेक्टर ने जारी किये आदेश

सूरजपुर 10 नवम्बर 2020

राज्य शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष छठ पूजा घरों में संपन्न किये जाने कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी आदेष में बताया गया है कि जिले में 06 नवम्बर 2020 तक की स्थिति में 3487 कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की पहचान की जा चुकी है तथा प्रतिदिन लगभग 30 से 40 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की लगातार वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए इसे रोकने एवं नियंत्रण करने हेतु छठ पूजा के आयोजन संबंधी निर्देष जारी किये हैं जिससे आम नागरिक एक जगह एकत्रित नहों तथा पूजा-पाठ पूर्ण आस्था एवं ससम्मान सम्पन्न हो सके। इस संबंध में जिले में 07 नवम्बर को छठ पूजा समितियों की बैठक ली गई है जिसमें प्राप्त सुझाव अनुसार यह निर्णय लिया गया है कि आम जन छठ पूजा अपने घरों में ही करेंगे। किसी भी नदी, नाला, तालाब, पोखरी में अर्ध्य देने हेतु नहीं जायेगें। छठ पूजा समिति के अध्यक्ष अथवा सचिव छठ घाट पर किसी प्रकार का अयोजन नहीं किये जाने का बैनर पूजा के पूर्व लगायेंगें, ताकि आम नागरिकों को पूर्व से ही मालूम हो सके। इसके अतिरिक्त फेसबुक, व्हाट्सएप व अन्य मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करेंगें। छठ पूजा सामूहिक आयोजन की अनुमति किसी भी परिस्थिति में नहीं दी जाएगी। छठ पूजा के दौरान पूजा सामग्री विक्रय हेतु दुकानों में किसी भी स्थिति में भीड़ एकत्रित न हो, इसका विषेष ध्यान रखने कहा गया है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगरपंचायत अधिकारी को लाउडस्पीकर माईक के माध्यम से प्रतिबंधों का प्रचार-प्रसार करने निर्देषित किया गया है। इन सभी निर्देषों के अतिरिक्त भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेष 04 जून 2020 के अंतर्गत जारी एस.ओ.पी. का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।
बताया गया है कि आदेष का उल्लंघन करने पर एपिडेमिक डिसीज एक्ट एवं विधि अनुकूल अन्य धाराओं के तहत् कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *