अर्नब को जमानत मिलने पर बोलीं कंगना रनौत- स्वागत है प्रिय दोस्त

सुप्रीम कोर्ट ने आज रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को अंतरिम जमानत दे दी। अर्नब को जमानत मिलने के बाद देश के कई शहरों में जश्न मनाया जा रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत भी इस अर्नब को जमानत मिनने पर जश्न मना रही है। अर्नब को जमानत मिलने के बाद कंगना ने कहा कि ‘स्वागत है प्रिय दोस्त।

कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा कि अगर व्यक्तिगत स्वतंत्रता को बाधित किया जाता है तो यह न्याय का उपहास होगा।  बता दें कि उन्हें दो साल पहले बंद हुए केस में गिरफ्तार किया गया था।

कंगना ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘आज हमारे परिवार के लिए बड़ा दिन है। मुझे अभी पता चला है कि अर्नब बाहर आ रहे हैं। स्वागत है आपका प्रिय दोस्त’

कंगना ने इस दौरान एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह डांस कर रही हैं. आज उनके भाई अक्षत की शादी है।

सुप्रीम कोर्ट में अर्नब की सुनवाई

अर्नब की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर राज्य सरकारें लोगों को निशाना बनाती हैं तो उन्हें इस बात का अहसास होना चाहिए कि नागरिकों की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए उच्चतम न्यायालय है।

पीठ ने कहा, ‘‘हम देख रहे हैं कि एक के बाद एक ऐसा मामला है, जिसमें उच्च न्यायालय जमानत नहीं दे रहे हैं और वे लोगों की स्वतंत्रता, निजी स्वतंत्रता की रक्षा करने में विफल हो रहे हैं।’’

कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के वकील से सवाल किया कि‘‘क्या धन का भुगतान नहीं करना, आत्महत्या के लिए उकसाना है? यह न्याय का उपहास होगा अगर प्राथमिकी लंबित होने के दौरान जमानत नहीं दी जाती है। कोई व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को पैसे का भुगतान नहीं करता है तो क्या यह आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला है? अगर हाईकोर्ट इस तरह के मामलों में कार्यवाही नहीं करेंगे तो व्यक्तिगत स्वतंत्रता पूरी तरह नष्ट हो जायेगी। हम इसे लेकर बहुत ज्यादा चिंतित हैं। अगर हम इस तरह के मामलों में कार्रवाई नहीं करेंगे तो यह बहुत ही परेशानी वाली बात होगी।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *