MBBS और BDS में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख 15 नवंबर तक बढ़ाई गयी

रायपुर। एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब छात्र 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। पहले 12 नवंबर तक आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। जिससे नीट के पासआउट छात्रों को काउंसिलिग के लिए करना है। लेकिन सर्वर स्लो होने के कारण आवेदन नहीं हो पा रहे थे।

आवेदक और उनके परिजन डीएमई कार्यालय भी पहुंचे थे। जिसके बाद यह आदेश जारी किया गया। इधर जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर ऑनलाइन आवेदन करते समय सर्वर स्लो रहता है तो दस्तावेज अपलोड न करें। दस्तावेजों का एक पीडीएफ फाइल बनाकर अपने नीट रोल नंबर और नाम के साथ ईमेल कर दें। इसके लिए संचानालय का अपना इमेल आईडी ‘सीजीडीएमई डॉट डॉक्यूमेंट एट द रेट जीमेल डॉट कॉम‘ जारी किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *