उत्तराखंड के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना (Surendra Singh Jeena) का कोरोना वायरस (Coronavirus) से निधन हो गया है. न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में सुरेंद्र सिंह जीना का इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.
सुरेंद्र सिंह जीना अल्मोड़ा जिले के साल्ट विधानसभा सीट (Salt constituency) से विधायक थे. हाल ही में उनकी पत्नी की भी हर्ट अटैक से मौत हो गई थी.
