WHO के महानिदेशक ने की PM मोदी की तारीफ

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक ट्रेडोस अधानोम घेब्रेसस के साथ टेलीफोन पर बात की है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों लोगों के बीच विश्वभर में फैले कोरोना संक्रमण को लेकर बात हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने कोरोना के लिए समन्वित प्रतिक्रिया की सुविधा में डब्ल्यूएचओ की महत्वपूर्ण भूमिका पर जमकर प्रशंसा है। इस दौरान उन्होंने यह कहा कि, ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने महामारी के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।’

इसी के साथ इस दौरान डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने कोरोना महामारी को रोकने के लिए भारत के सहयोग की सराहना की। इस दौरान डब्ल्यूएचओ ने आयुष्मान भारत योजना की भी जमकर तारीफ की है। वहीँ डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने यह भी कहा कि, ‘वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों में भारत की शुरू से अहम भूमिका रही है।’ आपको हम यह भी बता दें कि विश्वभर में फैली कोरोना महामारी के बीच डब्ल्यूएचओ लगातार लोगों को इस महामारी से बचने के लिए जागरुक कर रहा है।

इस दौरान सभी को हर दिन कोरोना के नए लक्षणों के बारे में भी बताया जा रहा था। आप सभी को हम यह भी बता दें कि कोरोना की टेस्टिंग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की ओर युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। अब भी यह प्रक्रिया जारी है। वैसे भी इस समय त्योहारी सीजन चल रहा है और इस समय कोरोना को लेकर भारत सरकार पूरी तरह से अलर्ट है। आप देख रहे होंगे सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए कई अहम गाइडलाइन जारी की हुईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *