बीते 24 घंटे में देश में सामने आए 48 हजार से ज्यादा नए मामले, मौत का आंकड़ा कम, यहां पढ़ें अपडेट रिपोर्ट

भारत में लगातार कोरोना महामारी के नए मामले सामने आ रहे हैं। बीते 15 दिनों से लगातार 50 हजार से कम मामले सामने आ रहे हैं। जबकि रिकवरी रेट में वृद्धि देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ देश की राजधानी में हर दिन नए चौकानेवाले रिकॉर्ड सामने आ रहे है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में आठ हजार के नए मामलों का नया रिकॉर्ड सामने आया है। कोविड-19 की वेबसाइट के मुताबिक, बीते 24 घंटे के दौरान पूरे देश भर में 48,285 नए मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद पूरे देश में कुल मरीजों की संख्या 86,84,039 हो गई है। वहीं दूसरी तरफ देश में 4,89,427 लोग अभी भी सक्रिय बताए जा रहे हैं। अगर देश में रिकवरी रेट की बात करें, तो उसमें बढ़ोतरी हुई है। नए मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले मरीज ज्यादा है। बीते 24 घंटे के दौरान पूरे देश में 52,704 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जिसके बाद पूरे देश में अब तक 80,64,548 लोग ठीक हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *