बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने की आत्महत्या, कुत्ते के बेल्ट से लगाई फांसी

बॉलीवुड के लिए साल 2020 काल के समान रहा है। एक के बाद एक कई सितारों ने इस साल इस दुनिया को अलविदा कहा है। अब हाल ही में खबर है कि अभिनेता आसिफ बसरा का निधन हो गया है। आसिफ ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड स्थित एक कैफे के पास सुसाइड किया है।

आसिफ ने ये कदम क्यों उठाा इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि आसिफ अपनी एक विदेशी महिला मित्र के साथ किराए का मकान लेकर रह रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *