हत्या को दिया आत्महत्या का नाम, सामने आया ये हैरान कर देने वाला सच

उज्जैन: 6 नवंबर को जीयनपुरखेड़ा-पंचक्रोशी मार्ग पर खेत में स्थित एक कुएं में युवक का शव मिला था। पनवासा पुलिस ने जांच के बाद बताया कि मृतक राजेश (25) पुत्र पद्मसिंह चौहान निवासी ग्राम करौंदिया घर से किसी छोटे काम के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं आए।

पुलिस के अनुसार संपत्ति विवाद को निपटाने के लिए उन्हें उनके कुछ रिश्तेदारों द्वारा ग्राम जीवनखेड़ा में बुलाया गया था। उस कुएँ के पास शराब थी, अपने रिश्तेदारों के साथ उसने शराब पी ली तो उसके रिश्तेदारों ने उससे विवाद किया और उसे कुएँ में धकेल दिया।

इसके साथ ही पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने मामले में 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *