नई दिल्ली: देश भर में दिवाली की धूम है. मंदिरों से लेकर घरों तक हर जगह रोशन हो गई है. दीयों से जगमग है. उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने परिवार के साथ दीये जलाए. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी परिवार के साथ जश्न मनाते दिखे.
दीपावली की रात को धन और वैभव की देवी लक्ष्मी माता औऱ रिद्धि सिद्धि के स्वामी गणेण जी की पूजा की जाती है. कहा जाता है कि जो इस दिन लक्ष्मी माता और गणेश भगवान की पूजा करता है उसे पूरे साल सौभाग्य की प्राप्ति होती है और उसके घर में हमेशा बरकत रहती है.
अधिकतर जगहों पर 7 बजे से पूजा शुरू हुई. इसके बाद दीये, लाइट्स जलाई गईं. अयोध्या में एक पहले से दिवाली की धूम है. वहाँ एक बार में लाखों दीये जलाए गए हैं.
कई जगहों पर प्रतिबन्ध के बाद भी आतिशबाजी की गई. आतिशबाजी के कारण दिल्ली में हालात और खराब हो गए हैं. धुंध और ज्यादा छा गई हैं.
