यूपी के शामली ज‍िले में 19 साल की लड़की के साथ रेप, 5 साल की मासूम को श‍िकार बनाने की कोशिश

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 19 वर्षीय एक किशोरी के साथ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया. वहीं, एक अन्‍य घटना में पांच साल की मासूम के साथ रेप की कोशिश की वारदात भी सामने आई है.

पुलिस ने शनिवार को बताया कि पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार कैराना में शनिवार को किशोरी अपने घर में अकेली थी, जब रिजवान नामक व्यक्ति उसे किसी काम के बहाने अपने दोस्त के घर ले गया

रिजवान के दोस्त आफताब ने किशोरी के साथ बलात्कार किया और किसी को इसके बारे में बताने पर देख लेने की धमकी दी. पुलिस ने कहा कि दोनों फरार आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है.

पांच साल की बच्‍ची से भी रेप की कोशिश
एक अन्य घटना में एक युवक ने कथित तौर पर पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. थाना भवन थानांतर्गत एक गांव में एक युवक बच्ची को बहला फुसला कर एक घर में ले गया और उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया. पुलिस ने बताया कि गांव वालों के पहुंचने पर संदिग्ध घटनास्थल से फरार हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *