गृहमंत्री ने गोबर से बने दीयों से किया घर रोशन,परिजनों संग बांटी खुशियां

दुर्ग । छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने परिवार के साथ सादगी पूर्ण तरीके से दीपावली मनाई। गृहमंत्री ने गोबर से बने दीयों से घर को रोशन किया। इससे पहले गृहमंत्री ने आमजनों से कोरोना काल में संक्रमण से बचाव का भी उपाय करते हुए शान्ति पूर्ण तरीके से इस पर्व को मनाने अपील की।

गृहमंत्री ने मीनाक्षी नगर आवास में अपने परिजनों के साथ इस दीवाली के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया, इस दौरान गृहमंत्री के सभी बेटे और उनका भी परिवार एक जगह इकठ्ठा हुआ, सभी ने मिलकर मां लक्ष्मी की पूजा की।

वहीं गृहमंत्री के पोते- पोतियों ने पर्यावरण को बचाने के लिए बिना फटाखो के दीवाली मनाने की अपील है। गृहमंत्री के बड़े बेटे एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने भी परिजनों के साथ पर्व को मनाते हुए प्रदेश वासियों को दीपावली की बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *