Bigg Boss की इस एक्स कंटेस्टेंट ने बिकिनी फोटो से मचाया तहलका, ट्रोलर्स के निशाने पर एक्ट्रेस

नई दिल्ली: बिग बॉस के 11वें (Bigg Boss 11) सीजन की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट बेनाफ्शा सूनावाला (Benafsha Soonawalla) एक बार फिर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्ख़ियों में हैं. सोशल मीडिया पर अपने हॉट और बोल्ड अंदाज़ से सबको मदहोश कर देने वाली ये टीवी एक्ट्रेस अक्सर अपनी लव लाइफ की वजह से खबरों में रहती हैं मगर इस बार बेनाफ्शा की कुछ बिकिनी (Benafsha Soonawalla Bikini Photo) तस्वीरें लाइमलाइट में हैं.

रियल लाइफ में भी स्ट्रांग पर्सनालिटी रखने वाली बेनाफ्शा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो बिकिनी पहने नज़र आ रही हैं. इन तस्वीरों पर ट्रोलर्स जमकर निशाना साध रहे हैं वहीं बहुत लोग बेनाफ्शा के इस अवतार को पसंद भी कर रहे हैं.

बेनाफ्शा की येलो बिकिनी शूट वाली फोटो खूब वायरल हुई थी और इस पर भी लोगों ने उन्हें खूब सुनाया था. बता दें कि एक्ट्रेस इन दिनों प्रियांक शर्मा संग अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं मगर अब तक दोनों की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *