गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट सब्जी का लगाएं भोग, जानें इसकी आसान और खास रेसिपी

दीपावली यानी दीवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है. इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है. गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्‍ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा का विधान है. इस दिन 56 या 108 तरह के पकवान बनाकर श्रीकृष्‍ण को उनका भोग लगाया जाता है. इन पकवानों को ‘अन्‍नकूट’ कहा जाता है.

दिवाली के ठीक दूसरे दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) की जाती है. गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट सब्जी बनाई जाती है. दरअसल गोवर्धन पूजा में अन्नकूट की सब्जी और पूरी का प्रसाद बना कर चढ़ाया जाता है. इस समय जो भी नई सब्जियां बाजार में मिलती हैं सभी सब्जियों को मिलाकर सब्जी का प्रसाद तैयार किया जाता है. अन्नकूट की सब्जी बनाने के लिए सभी तरह की सब्जियों को थोड़ा-थोड़ा खरीद लाएं. उसके बाद सभी सब्जियों को मिलाकर कर पका लें. गोवर्धन पूजा के दिन घर के मंदिर में इस सब्जी का भोग जरूर लगाएं. आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में

अन्नकूट सब्जी बनाने के लिए सामग्री
आलू – 4
बैगन – 3-5 छोटे आकार
फूल गोभी – दो छोटा सा फूल
सेम – 200 ग्राम (कटी हुई 3/4 कप)
सैगरी – 200 ग्राम (3/4 कप)
गाजर – 2
मूली – 2
टिन्डे – 4
अरबी – 1
भिन्डी – 12-14
परवल – 4-6
शिमला मिर्च – 2
लौकी – 6 इंच का टुकड़ा
कच्चा केला – 2

कद्दू – छोटा सा टुकडा

मसाले
अदरक – 4 इंच लम्बा टुकड़ा
हरी मिर्च – 4-6
हरी मैथी – कटी हुई एक छोटी कटोरी
तेल – 6-8 टेबल स्पून
हींग – 4-6 पिंच
जीरा – दो छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर – दो छोटी चम्मच
धनियां पाउडर -4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च – 3/4 छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर – एक छोटी चम्मच
गरम मसाला – एक – छोटी चम्मच
नमक – 2/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
हरा धनियां – 200 ग्राम (बारीक कटा हुआ)

बनाने की विधि:
1. सभी सब्जियों को पहले पानी से अच्छे धो लें और उसके बाद सभी का पानी अच्छे से सूखा दें, फिर सभी सब्जियों को काट लें.

2. इसके बाद एक कढ़ाई को गैस में रख के उसमें तेल डालें. तेल गर्म होने के बाद उसमें जीरा डालकर गर्म कर ले.

3. इसके बाद उसमें कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च डालकर हल्का लाल होने तक पका लें. फिर टमाटर को पकने दें. टमाटर जब पक जाए तो सारी सब्जियों को एक साथ डाल दें.

4. इसके बाद स्वादानुसार नमक का इस्तेमाल करें, उसके बाद जब सब्जियां हल्की पक जाएं तो उसमें सारे मसाले पाउडर डाल दें.

5.जब सब्जी पक जाए तो उसमें हरा धनिया डाल कर सब्जी को गैस से उतार लें. तैयार है आपकी अन्नकूट की सब्जी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *