जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, बैडरूम में साड़ी के फंदे से लटका मिला शव

मुंगेली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांता मार्टिन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनका शव घर के शयन कक्ष में साड़ी के फंदे से लटका मिला है।

खुदकुशी किस वजह से की है, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। न्यायाधीश के फांसी लगाने की खबर मिलते ही पुलिस दल-बल सहित मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस अधीक्षक सहित डॉग स्क्वायड और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *