CM भूपेश बघेल पर शख्स ने बरसाए ‘कोड़े’, जानें पूरा मामला

देश भर में आज गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) धूमधाम से और उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है. इस दौरान घरों में गोबर से गोवर्धन भगवान की आकृति बनाई जाती है. छत्तीसगढ़ में भी यह त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को एक शख्स कोड़े मारते हुए नजर आ रहा है

छत्तीसगढ़: गोवर्धन पूजा के अवसर पर सबकी मंगलकामना के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग ज़िले के ग्राम जजंगिरी, कुम्हारी में सांटा का प्रहार झेलने की परंपरा निभाई।

दरअसल, मुख्यमंत्री हर साल की तरह इस साल भी दिवाली (Diwali) के बाद गोवर्धन पूजा के लिए दुर्ग जिले के ग्राम जजंगिरी, कुम्हारी पहुंचे थे. यहां उन्होंने सभी लोगों की मंगल कामना के लिए ‘सांटा का प्रहार झेलने’ की परंपरा निभाई. मुख्यमंत्री यही परंपरा निभा रहे थे और इस दौरान एक शख्स उन पर ‘कोड़े बरसा’ रहा था.

हर साल गांव के बुजुर्ग भरोसा ठाकुर ‘सांटा का प्रहार’ करते थे. हालांकि इस साल उनका निधन हो गया. इस साल उनके बेटे बीरेंद्र ठाकुर ने सांटा का प्रहार करने की परंपरा निभाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *