जब आप किसी नए सफर पर होते हैं तो ऐसे में आपको भी लगता है कि वो सफर यादगार बने औऱ बात जब शादी की हो तो क्या ही कहने हैं. ऐसे में अगर आपकी हाल ही में शादी हुई है और आपको समझ नहीं आ रहा है कि आखिर कैसे आप अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते और प्यारभरा और खुशहाल बना सकते हैं, तो ऐसे में आपके इन सारे टिप्स के बारे में जानना चाहिए.
शादी के बाद शुरूआती दिनों में अक्सर कपल्स बस एक-दूसरे के प्यार में डूबे रहते हैं, लेकिन धीरे-धीरे वो चीजें गुम हो जाती है. लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए आपक ीशादी को एक साल हुए हो या 10 वो प्यार और स्पार्क हमेशा बना रहना चाहिए ताकि आप दोनों साथ में हमेशा खुस रह सके. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर इस दौरान आपको किन सारी चीजों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपकी शादीशुदा लाइफ अच्छे चले
कम से कम उम्मीदें करें
अगर आपकी शादी अभी हुई है तो ऐसे में आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा जैसे की आप अपने पार्टनर की दूसरों से तुलना ना करें. इसके साथ ही अपने रिश्ते में वो चीजें ना खोजें जो आपके किसी दोस्त या रिश्तेदार के रिश्तों में है. हर इंसान और हर रिश्ता अलग होता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप पाटर्नर के बारे में जानें और उसके साथ खुश रहने की तरीका खोजें.
बनाएं रखें स्पार्क
शादी में बाद अपने रिश्ते में स्पार्क बनाएं रखें ताकि वक्त के साथ आपका रिश्ता और प्यार भरा होता जाए. आप एक दूसरे के साथ वक्त बिताने के अलग-अलग तरीके खोजे और साथ ही उन्हें मस्ती से भरपूर बनाएं. आप यह देखने की कोशिश करें कि ऐसी कौन सी चीज है, जो आपके रिश्ते को स्पाइसअप करती है.
एक दूसरे की करें तारीफ
अगर आप एक दूसरे के साथ अकेले रहते हैं और आपके बीच कोई तीसरा इंसान आया है तो ऐसे में अफने पार्टनर की तारीफ हर किसी के सामने करें. हमेशा अपने साथी को यह बताएं कि आपको उनके बारे में क्या अच्छा लगता है. इससे ना सिर्फ उन्हें अच्छा लगता है, बल्कि रिलेशन में प्यार भी बढ़ता है.
क्वालिटी टाइम
आदकल हर कोई अपने काम और बाकि चीजों में ज्यादा व्यस्त रहता है, खासकर मोबाइल में ज्यादा समय बिताता है. ऐसे में आप इनसे दूर अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताए, साथ में घूमने जाए, खाना बनाएं, घर के काम करें, ऐसा करने से रिश्ते और मजबूत बनते हैं, इसलिए हमेशा कोशिश करें कि आप दोनों एक साथ क्वालिटी टाइम बिताएं, भले ही आप दोनों अपनी लाइफ में कितने भी व्यस्त हों
