Bhai Dooj 2020: भाई दूज दिवाली के तीसरे दिन यानी गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) के अगले दिन मनाया जाता है. कहा जाता है कि यमुना ने अपने भाई यमराज को अपने घर आमंत्रित किया लेकिन बार-बार आग्रह के बाद भी वह नहीं आ पाए. जिस दिन आए उस दिन हर साल यमुना ने भाई को आने के लिए कहा और वह दिन भाई दिन के रूप में मनाया जाने लगा
इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाती है और उन्हें घर पर बुलाकर अच्छा खाना खिलाती है. ऐसे में जाहिर है कि कोई भी भाई अपने बहन के घर खाली हाथ नहीं जाता है. इसलिए आपको अपनी बहन के लिए कुछ खास तोहफा भी लेकर जाना होता है ताकि जब आपसे वो मिले तो वो तोहफा आपकी भावनाओं को बहन के सामने रख सके. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर इस भाई दूज में आप अपनी बहन को कौन से खास तोहफें भेंट के तौर पर दे सकते हैं.
कपड़े
लड़कियों को कपड़ों का बहुत शौक होता है और ये तो सभी जानते हैं, ऐसे में आप उन्हें उनकी पसंद ही कुछ स्पेशल ड्रेस दिलवा सकते हैं. इसके अलावा ठंड आने वाली है तो आप चाहें तो ठंड के कपड़ो की शॉपिग भी करवा सकते हैं.
इलेक्ट्रोनिक आइटम
अगर उनका मोबाइल खराब हो गया है तो आप उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं. इसके साथ ही अगर आपकी बहन को गानें सुनने का शौक है तो आप उन्हें आजकल के फैंसी इयरफोन या फिर स्पीकर जैसी चीजें गिफ्च कर सकते हैं, उनकी खुशी देखते ही बनेगी.
ज्वेलरी
अगर आपके पास अच्छा बजट है तो ऐसे में आप उनकी छोटी सी कोई ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं. अपनी बहन को सोने या चांदी की ज्वेलरी आप भेंट कर सकते हैं. इसके अलावा आर्टिफिशियल चीजों से बनी ज्वेलरी भी काफी प्रचलन में है.
फिटनेस बैंड
इन दिनों फिटनेस सबके लिए जरूरी चीज बन गई है. हर कोई फिटनेस के प्रति आकर्षित नजर आता है, ऐसे में गिफ्ट आइटम के तौर पर भी इससे जुड़ा ही कोई आइटम देना बेहतर है. अपनी बहन को आप स्मार्ट फिटनेस बैंड बतौर गिफ्ट भेंट कर सकते हैं.
कॉस्मेटिक आइटम
अगर आपकी बहन को मेकअप आइटम पसंद हैं, तो उन्हें कोई कॉस्मेटिक आइटम आप गिफ्ट में दे सकते हैं. पूरा मेकअप बॉक्स भी बतौर गिफ्ट भाई दूज के दिन अपनी बहन को दिया जा सकता है. इससे आपकी बहन में आत्मीयता का भाव होगा और ख़ुशी भी होगी.
