पति की मौत के बाद पत्नी ने व्हाट्सएप पर लिखा- अलविदा दोस्तों…भूल-चूक……और फिर अस्पताल में ही दे दी अपनी जान…

राजनांदगांव में जहां बेटे की सुसाइड के पिता ने भी ट्रेन से कूदकर दे दी…तो वहीं रायपुर में पति की मौत के बाद पत्नी ने भी खुदकुशी कर ली। मौत के पहले उसने व्हाट्सएप पर लिखा था-अलविदा दोस्तों…भूल-चूक माफ करना। मामला राजधानी के डीकेएस अस्पताल का है। जहां पॉलिथीन गले में डालकर महिला ने खुदकुशी कर ली। महिला का नाम निखत अंजुम बताया जा रहा है। जो भिलाई तीन में अपने पति के साथ रहती थी।

खबरें आयी है कि पति की मौत के बाद से निखित काफी दुखी थी, जिसकी वजह से उसने ये कदम उठाया है। जानकारी मुताबिक महिला के पति का नाम जाहिद था। जाहिद ने निखत के साथ 12 साल पहले लव मैरिज की थी। जाहिद एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। कुछ दिनों से उसकी तीबयत खराब थी। टीबी की बीमारी की वजह से उसकी तबीयत काफी बिगड़ गयी थी।

गंभीर स्थिति में जाहिद तो डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पति के मौत के बाद निखत काफी सदमे आ गयी। रविवार की सुबह निखत ने अस्पताल में ही गले में पॉलीथीन बांध ली, जिसकी वजह से दम घुटने से उसकी मौत हो गयी। निखत और जाहिद की 2008 में लव मैरिज की थी। शनिवार को पति की मौत के बाद दुखी निखत ने अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस लिखा कि- अलविदा दोस्तों… भूल-चूक माफ करना। इस स्टेटस को पढ़कर कई लोगों ने निखत को फोन किया, लेकिन उसने फोन रिसिव नहीं किया। अस्पताल के लोगों ने काफी देर बाद फोन देखा, तब तक निखत की मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *