CM भूपेश बघेल आज जाएंगे दिल्ली….मरवाही में शानदार जीत की जानकारी देंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली का दौरा करेंगे, आज यानि सोमवार को दोपहर 3 बजे सीएम भूपेश दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जहां CM पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाक़ात करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं को मरवाही में शानदार जीत की जानकारी देंगे साथ ही बिहार विधायक दल की बैठक की भी जानकारी देंगे।

बता दें कि हाल ही संपन्न हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने मरवाही में जीत हासिल की थी​ जिसके बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा में अब कांग्रेस के विधायकों की संख्या 70 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *