नाबालिग बेटी को प्रेमी के साथ इस हाल में देख आपे से बाहर हुए पिता

भाटापारा: युवक-युवती पर युवती के पिता के द्वारा प्राणघातक हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि परिवार वालों के अनुपस्थिति में प्रेमी युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने उसके घर पर आया हुआ था। इसी दौरान युवती के पिता वहां आ धमके और अपनी बेटी को प्रेमी के साथ देखकर बौखला उठे और दोनों पर धारदार ​हथियार से हमला कर दिया। फिलहाल घायल प्रेमी-प्रेमिका को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना भाटापारा ग्रामीण थाना अंतर्गत ग्राम गोढ़ी का है, जहां एक युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने उसके घर आया हुआ था। इस दौरान प्रेमिका के परिजन घर पर नहीं थे, लेकिन अचानक युवती के पिता वहां आ धमके। अपनी बेटी को प्रेमी के साथ देखकर युवती के पिता बौखला उठे और उन्होंने आवेश में धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। युवती के पिता के हमले से दोनों प्रेमी-प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *