अस्पताल में बीमार माँ को देखने गईं दो बहनों से हैवानियत, 6 लोगों ने किया गैंगरेप

अगरतला/सिलचर: असम पुलिस ने रविवार को दक्षिणी असम के करीमगंज जिले में त्रिपुरा की दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है. करीमगंज पुलिस प्रमुख मयंक कुमार ने कहा कि एक कार चालक दो लड़कियों को दक्षिणी असम से सटे उत्तरी त्रिपुरा क्षेत्र में शनिवार रात ले गया. बाद में वाहन के चालक और उसके पांच सहयोगियों ने नीलमबाजार की एक निर्माणाधीन इमारत में दोनों लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया

इन आरोपियों को पकड़ने के लिए चलाए गए अभियान की अगुवाई खुद कुमार ने की. उन्होंने मीडिया से कहा कि दोनों बहनों ने सभी आरोपियों की पहचान कर ली है. पुलिस ने कहा कि लड़कियां पहले एक ट्रक ड्राइवर की मदद से सुरक्षित जगह पहुंची और फिर करीमगंज जिले के पथरखंडी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *