तीन लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

बीजापुर। माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत पश्चिम बस्तर डिविजनल कमेटी के भैरगढ़ एरिया कमेटी अन्तर्गत प्लाटून नम्बर 13 का सेक्शन डिप्टी कमाण्डर में कार्यरत माओवादी लक्ष्मण हेमला ने आत्मसमर्पण किया है। उसने नक्सलियों की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं प्रताड़ना से तंग आकर और छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है।

आत्मसमर्पित नक्सली लक्ष्मण हेमला के उपर माओवादी संगठन में धारित पद पर छत्तीसगढ़ शासन की द्वारा 3 लाख का ईनाम घोषित था। वर्ष 2012 में भैरमगढ़ एरिया कमेटी में पीएलजीए सदस्य के रूप भर्ती हुआ। वहीं वर्ष 2018 से प्लाटून नम्बर 13 में सेक्शन डिप्टी कमाण्डर के रूप में कार्य कर रहा था। संगठन में 303 रायफल रखा करता रहा।

फरवरी 2013 को मेटापाल के पहाड़ में पुलिस पार्टी पर हमला, मार्च 2013 को पुसनार जंगल मे पुलिस पार्टी पर हमला के साथ फरवरी 2017 को बैलाडीला माईंस से बारूद लूटने की घटना में भी शामिल था। माओवादी लक्ष्मण आत्मसमर्पण करने पर एसपी बीजापुर एंव डीआई कोमल सिंह ने शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् रू 10,000 की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *