सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- बंगाल चुनाव तक रहेगी बिहार में NDA सरकार

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल सोमवार को दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली प्रवास के दौरान वे गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर नक्सल सहित अन्य कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कांग्रेस महासचिव से भी मुलाकात का समय मांगा है। वहीं सीएम भूपेश कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। दिल्ली दौरे पर जाने से पहले भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है।

सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ केंद्र या राज्य की सरकार की नहीं है, बल्कि इस लड़ाई में दोनों को साथ आना होगा। भाजपा शासनकाल में नक्सल गतिविधि बढ़े हैं, जबकि हमारा स्लोगन तो विश्वास, विकास, सुरक्षा है।

इस दौरान उन्होंने नी​तीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने के लिए बधाई देते हुए क​हा कि सीएम ने कहा कि बिहार में NDA सरकार बंगाल चुनाव तक रहेगी, नीतीश कुमार को मेरी शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *