क्या कहता है आज आपका राशिफल, जानिए यहाँ

मेष- आज आपकी वाणी अनियंत्रित हो सकती है। थोड़ा कम बोलें धन का आवक बना रहेगा लेकिन निवेश से बचें। आज स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं।

वृषभ- आज आप पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। उद्यम, व्‍यापार, नौकरी में आपको अच्‍छा लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है।

मिथुन- आज वैवाहिक जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। इसके अलावा पारिवारिक खर्चों की अधिकता रहेगी। आज धन लाभ के लिये आपको यात्रा करनी पड सकती हैं। इसके अलावा शिक्षार्थियों के लिये आज का दिन सामान्य रहने वाला है।

कर्क- आज आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। किसी की एक नहीं चल पाएगी। स्‍वयं नतमस्‍तक होंगे विरोधी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम की स्थिति अच्‍छी है।

सिंह राशि- आज व्यापारियों को कुछ रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां कम होंगी। इसके अलावा जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। कोई बड़ा संकट आ सकता है।

कन्या राशि – आज संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन में हर्ष रहेगा। इसके अलावा आप अपने मनोरंजन के लिये कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आज ज्ञान प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि – आज भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी पर विचार कर सकते हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। समय बचकर पार करें।

वृश्चिक- आज शासन सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। आज कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्‍यवसायिक लाभ दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी दिख रही है।

धनु- आज आपके निर्णय लेने की क्षमता में वृद्ध‍ि होगी। प्रेम में अतिभावुकता से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य,प्रेम,व्‍यापार अच्‍छा है।

मकर- आज जीवनसाथी का साथ मिल रहा है। चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। नौकरी-चाकरी में लाभ होगा। व्‍यवसायिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम अच्‍छा, और आप सही चल रहे हैं।

कुंभ- भाग्‍यवश कोई काम बनेगा। धार्मिक बने रहेंगे। यात्रा का योग दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति अच्‍छी, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। लाल वस्‍तु पास रखें।

मीन- आज चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल दिखाई दे रही हैं। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *