राज्यपाल को भारतीय सिन्धु सभा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया

रायपुर : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में भारतीय सिन्धु सभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कन्हैया लाल छुगानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। उन्होंने शदाणी दरबार के प्रमुख संत की ओर से राज्यपाल को सरोपा भेंट किया। प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल को शदाणी दरबार में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया। प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। इस अवसर पर संस्था के श्री ललित जयसिंह, श्री उदय शदाणी, श्री चेतन तरवानी, श्री सचिन मेघाणी तथा अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *